बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: यशस्वी जायसवाल से निपटने के लिए कंगारू दिग्गज ने मांगी इंग्लैंड के गेंदबाज से मदद

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन को भारत के खिलाफ इस साल के अंत में होने जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का खौफ सता रहा है। इस युवा बल्लेबाज का सामना करने के लिए उन्होंने इंग्लैंड के स्पिनर टॉम हार्टले से टिप्स ली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नाथन लॉयन को सता रहा है यशस्वी जायसवाल का खौफ
  • टॉम हार्टले से लिए हैं जायसवाल का सामना करने के लिए टिप्स
  • जायसवाल पेश करेंगे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कंगारुओं के लिए चुनौती

सिडनी: दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की बोर्डर-गावस्कर श्रृंखला की तैयारी शुरू कर दी है और उन्होंने उभरते हुए स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से निपटने के लिए इंग्लैंड के स्पिनर टॉम हार्टले से सलाह ली है। पिछले साल वेस्टइंडीज में पदार्पण पर शतक बनाने वाले जायसवाल ने इस साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में 712 रन बनाए थे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर मिलने वाली गति और उछाल मुंबई के इस बल्लेबाज के लिए अलग चुनौती पेश करेगी। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने लॉयन के हवाले से कहा,'मेरा अभी तक उनसे (जायसवाल) सामना नहीं हुआ है लेकिन यह हम सभी गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।'

Nathan Lyon

नाथन लॉयन

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार थे जायसवाल

उन्होंने कहा,'जिस तरह से वह (जायसवाल) इंग्लैंड के खिलाफ खेला, मैंने उसे काफी करीब से देखा और मुझे लगा कि यह शानदार था। मैंने टॉम हार्टले (इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर) के साथ अलग-अलग गेंदबाजों के खिलाफ उसके खेलने के तरीकों के बारे में काफी अच्छी बातचीत की जो मुझे काफी दिलचस्प लगी।'

End of Feed