IND vs AUS: रविचंद्रन अश्विन से बेहतर गेंदबाज हैं नाथन लियोन, द.अफ्रीका के दिग्गज ने बताई वजह

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर सीरीज को लेकर हर तरफ चर्चाएं जारी है। इस सीरीज में दो दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और नाथन लायन की भी टक्कर होने वाली है। इस भिड़ंत से पहले द.अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज पॉल एडम्स ने एक बड़ा बयान दे दिया है।

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की चर्चाओं के बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज पॉल एडम्स ने मंगलवार को कहा कि अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन भारत के रविचंद्रन अश्विन की तुलना में अधिक ‘संपूर्ण’ गेंदबाज हैं।

ashwin vs lyon

रविचंद्रन अश्विन vs नाथन लियोन (फोटो- ICC)

लियोन के भारत के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। 530 टेस्ट विकेट के साथ लियोन और 536 विकेट के साथ अश्विन दुनिया के दो सबसे मारक स्पिनर हैं।लेकिन अपने अपरंपरागत गेंदबाजी एक्शन के लिए लोकप्रिय हुए एडम्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज में दुनिया भर की पिचों पर बल्लेबाजों को परेशान करने की कुव्वत है।

End of Feed