IND vs ENG: नासिर हुसैन ने कहा इंग्लैंड के पास टीम इंडिया के इस 'हथियार' का जवाब नहीं था

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2024, 01:34 PM IST

Nasser Hussain, IND vs ENG: पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह की जादुई स्पैल ने बड़ा अंतर पैदा किया, जिसका मेहमान टीम के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह की जादुई स्पैल ने बड़ा अंतर पैदा किया, जिसका मेहमान टीम के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। सभी प्रारूपों में भारत के पसंदीदा गेंदबाज बुमराह के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 106 रन की जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में शानदार वापसी की।

Nasser Hussain

नासिर हुसैन

उन्होंने ने इंग्लैंड की पहली पारी में रिवर्स स्विंग का शानदार नजारा पेश करते हुए छह विकेट चटकाये। इसके बाद दूसरी पारी में उन्हें तीन सफलता मिली। बुमराह ने इस मैच में 91 रन देकर नौ विकेट लिये। हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के अपने कॉलम में लिखा, ‘‘ मुझे लगता है कि दोनों टीमों के बीच में बुमराह की जादुई गेंदबाजी ने बड़ा अंतर पैदा किया था। उन्हें आज (सोमवार) तीन विकेट मिले, लेकिन पहली पारी में उन्होंने अविश्वसनीय स्पैड डाल कर 45 रन पर छह विकेट लिये थे। इससे इंग्लैंड की टीम सपाट पिच पर 253 रन पर आउट हो गयी।’’

End of Feed