IND vs ENG: 'बैजबॉल' पर जमकर भड़का इंग्लैंड का दिग्गज, स्टोक्स की रणनीति पर उठाए सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 10, 2024, 02:35 PM IST

Nasser Hussain on BazzBall: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब समाप्त हो गई है। इस श्रृंखला में मेहमान टीम को 4-1 से करारी हार मिली है। इसके बाद दिग्गज खिलाड़ी नासिर हुसैन ने बैजबॉल पर सवाल खड़े किए हैं।

IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 4-1 से हार पर निराशा व्यक्त करते हुए टीम के बल्लेबाजों को अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन पर काम करने और ‘बैजबॉल’ के प्रति अपना जुनून छोड़ने की सलाह दी है।इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक अंदाज में खेलने के लिए ‘बैजबॉल’ शैली को अपनाया लेकिन भारत के खिलाफ उसकी यह रणनीति नहीं चल पाई और उसे श्रृंखला में करारी हार का सामना करना पड़ा। ‘बैजबॉल’ शब्द इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम के उपनाम ‘बैज’ से लिया गया है।

Ben Stokes England cricket team

बेन स्टोक्स

बैजबॉल के कारण हम भ्रमित हो गए- हुसैन

हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स में अपने कॉलम में लिखा 'हम इस शब्द ‘बैजबॉल’ के कारण भ्रमित हो गए। टीम और टीम प्रबंधन को यह शब्द ‘बैजबॉल’ रास नहीं आ रहा है। उन्हें अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन पर ध्यान देने की जरूरत है।विपक्षी टीम को देखिए। उन्होंने जिंदगी के हर पहलू की तरह प्रयास किया और उनसे सीख ली। फिर हमारा पतन क्यों हुआ। जैक क्रॉली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में क्यों नहीं बदल पाए। बेन डकेट ने तब आक्रामक रवैया अपनाया जब गेंद काफी नई थी।'

End of Feed