ODI World Cup 2023 Final: अपनी-अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाने पहुंचेंगे भारत के पीएम और ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 17, 2023, 10:02 PM IST

ODI World Cup 2023 Final:वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताबी मुकाबला रविवार यानी 19 नवंबर 2023 को दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबलेा में मेजबान भारत का सामना पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस दौरान भारत के पीएम और ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम अपनी-अपनी टीमों का हौसला बढ़ाएंगे।

ODI World Cup 2023 Final: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व कप क्रिकेट फाइनल मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए शुक्रवार को गांधीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक की। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स रविवार को मैच देखेंगे। मुख्यमंत्री पटेल ने शीर्ष अधिकारियों के साथ सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।’

IND vs AUS Final Match, ODI World Cup 2023, Narendra Modi

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी, नेंद्र मोदी और रिचर्ड मार्ल्स। (फोटो- AP और Richard Marles Twitter)

विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मैच के सुचारू संचालन के लिए किए गए विस्तृत इंतजामों के बारे में बताया, जिसमें मैदान, टीम, अति विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करने और यातायात प्रबंधन की देखभाल के लिए 4,500 कर्मियों की तैनाती शामिल है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वीआईपी आवाजाही के कारण आम लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने बंद और डायवर्जन (परिवर्तित मार्ग) सड़कों के बारे में लोगों को पहले से उचित जानकारी प्रदान करने का निर्देश दिया।

End of Feed