PAK vs BAN: उम्मीद है लोग थोड़ा मुस्कुराएंगे, पाकिस्तान के खिलाफ जीत को शांतो ने बताया बेहद खास

PAK vs BAN: पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेश के कप्तान ने इस पल को बेहद खास बताया। मुझे लगता है कि इस जीत से हमारे देश के लोगों को खुशी मिलेगी क्योंकि पिछले कुछ दिनों में, चाहे बाढ़ हो या विरोध प्रदर्शन, लोग बहुत मुश्किलों से गुजरे हैं।

PAK vs BAN: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ उनकी पहली 2-0 की टेस्ट सीरीज जीत देश के क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। जब नजमुल की कप्तानी में टेस्ट टीम पाकिस्तान गई थी, तब बांग्लादेश राजनीतिक उथल-पुथल और बाढ़ से जूझ रहा था।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (99)

नजमुल हसन शांतो (साभार-Bangladesh)

दूसरे टेस्ट में छह विकेट की जीत के बाद नजमुल ने कहा, "मुझे लगता है कि इस जीत से हमारे देश के लोगों को खुशी मिलेगी क्योंकि पिछले कुछ दिनों में, चाहे बाढ़ हो या विरोध प्रदर्शन, लोग बहुत मुश्किलों से गुजरे हैं। लेकिन हमने जिस तरह मैच खेला, मुझे लगता है कि इससे लोगों के चेहरे पर थोड़ी मुस्कान आएगी। और हम सभी जानते हैं कि हमारे देश के लोग क्रिकेट के कितने दीवाने हैं। लोग हमें हारने पर भी समर्थन करते हैं। इसलिए हमने कोशिश की कि हम अपने देश के लोगों को कुछ खुशी दे सकें।"

End of Feed