SA vs BAN 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश को लगा दूसरा बड़ा झटका, अनुभवी बल्लेबाज चोट के चलते हुआ बाहर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शनिवार को पुष्टि की कि बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पहले टेस्ट मैच के बाद बल्लेबाज का MRI स्कैन कराया गया, जिसमें बोनी पेल्विस (कूल्हे की हड्डी) के आसपास सूजन और जलन की पुष्टि हुई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शनिवार को पुष्टि की कि बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। दूसरा टेस्ट 23 नवंबर से सेंचुरियन में शुरू होना है। BCB की ओर से जारी एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, मुशफिकुर को पहले टेस्ट के दौरान ग्रोइन में चोट लग गई थी और उन्होंने अपने बाएं ग्रोइन वाले हिस्से में तेज दर्द की शिकायत की थी।

Mushfiqur Rahim ruled out

रहीम दूसरे टेस्ट मैच से बाहर। फाइल फोटो

मैच के बाद, बल्लेबाज का MRI स्कैन कराया गया, जिसमें बोनी पेल्विस (कूल्हे की हड्डी) के आसपास सूजन और जलन की पुष्टि हुई। राष्ट्रीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट बायजेदुल इस्लाम खान ने कहा कि चोट को ठीक करने और इसे और अधिक गंभीर होने से रोकने के लिए मुशफिकुर को तुरंत आराम और विशेष रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) की जरूरत है।

End of Feed