IPL 2025 ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने किया बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को बनाया गेंदबाजी कोच

Delhi Capitals bowling coach: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक दिग्गज की एंट्री हो गई है। दरअसल टीम ने मुनाफ पटेल को अगले सीजन से पहले गेंदबाजी कोच नियुक्त कर दिया है। इसे लेकर एक वीडियो भी जारी किया गया है।

Delhi Capitals bowling coach: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक बड़ा ऐलान किया है। टीम ने विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को गेंदबाजी कोच नियुक्त कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (12 नवंबर) को इसकी पुष्टि की। मुनाफ क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव और मुख्य कोच हेमंग बदानी की अगुआई वाले बैकरूम स्टाफ में शामिल होंगे।

munaf patel delhi capitals

मुनाफ पटेल (फोटो- screengrab/x)

इस साल की शुरुआत में, फ्रेंचाइजी ने अपने लंबे समय से मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ संबंध तोड़ लिए थे और राव और बदानी के नए कोचिंग समूह को अपने बाकी सहयोगी स्टाफ को साइन करने की जिम्मेदारी दी गई थी।मुनाफ उस भूमिका को भरेंगे जो पहले जेम्स होप्स संभाल रहे थे।तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के अलावा, मुनाफ को राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के साथ 63 आईपीएल मैच खेलने का भी अनुभव है, जिसमें उन्होंने 7.51 की इकॉनमी से 74 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2017 में खेला था।

End of Feed