MIW vs RCBW Live Streaming: पहली जीत की तलाश में RCB, कब और कहां देखें मुकाबला

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 6, 2023, 08:25 AM IST

MIW vs RCBW Live Streaming: अपनी पहली जीत की तलाश में आरसीबी की टीम स्मृति मंधाना के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी। एक तरफ जहां मुंबई अपने जीत के सफर को जारी रखना चाहेगी वहीं दूसरी तरफ आरसीबी के लिए एक और हार मुश्किल खड़ी कर सकती है।

विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई की टीम ने जहां इस लीग की जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी तो वहीं RCB को अपने पहले मैच में दिल्ली के हाथों हार मिली थी। WPL के ओपनिंग मैच में मुंबई ने गुजरात की टीम को 143 रन के बड़े अंतर से हराया था, जबकि आरसीबी को भी दिल्ली के खिलाफ 60 रन की हार मिली थी।

mumbai indians vs royal challegers banglore

मुंबई बनाम बैंगलोर लाइव स्ट्रीमिंग

आरसीबी जहां अपनी पहली जीत की तलाश में है तो वहीं मुंबई की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी। मुंबई की बल्लेबाज हेली मैथ्यूज, हरमनप्रीत कौर और नैटली स्कीवर ब्रंट शानदार फॉर्म में हैं वहीं सबसे महंगी बिकी स्मृति मंधाना को अभी अपना फॉर्म साबित करना होगा।

End of Feed