हार्दिक पांड्या के लिए मुंबई इंडियंस ने दी कैमरून ग्रीन की कुर्बानी, 17.5 करोड़ में आरसीबी से किया ट्रेड

Cameron Green moves to RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एक बड़ी ट्रेड डील हो गई है। मुंबई के धाकड़ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन अब आरसीबी में चले गए हैं। इसे लेकर आधिकारिक ऐलान किया जा चुका है।

Cameron Green moves to RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हो गई है। इस सूची के आउट होने के बाद भी खिलाड़ियों की अदला-बदली जारी है। इसी कड़ी में रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। उन्हें एमआई ने 15 करोड़ में खरीदा है। वहीं इतनी बड़ी राशि के लिए टीम ने ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की कुर्बानी दे दी है।

Cameron Green, IPL 2024, RCB

कैमरून ग्रीन (फोटो- IPL)

कैमरून ग्रीन को आरसीबी ने उनकी मौजूदा राशि पर ही खरीदा है। जिसका मतलब है कि ग्रीन के लिए टीम ने 17.5 करोड़ रुपए दिए हैं जो कि बेहद ही बड़ी रकम है। वहीं इससे मुंबई इंडियंस को ऑक्शन में जाने के लिए राशि मिल गई है। इसे लेकर आईपीएल ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

End of Feed