क्या जसप्रीत बुमराह के फीके प्रदर्शन से चिंतित है मुंबई इंडियन्स? किरोन पोलार्ड ने दिया जवाब

क्या मुंबई इंडियन्स की टीम जसप्रीत बुमराह के फीके प्रदर्शन से चिंतित हैं? इस बारे में टीम के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने आरसीबी के खिलाफ रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर जवाब दिया है।

मुंबई: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने शनिवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में जसप्रीत बुमराह का विकेट नहीं लेना चिंता का विषय नहीं है। वेस्टइंडीज के इस पूर्व दिग्गज ने इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि टीम तिलक वर्मा के बल्लेबाजी क्रम को लेकर लचीला रुख अपनाए रखेगी। लगातार दो हार के बाद मुंबई इंडियंस रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में वापसी की कोशिश करेगी।

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

पोलार्ड ने टीम के अहम मैच की पूर्व संध्या पर कहा,'कभी-कभी रक्षात्मक रुख अपनाना ही सर्वश्रेष्ठ आक्रमण होता है। हम बुमराह के विकेट नहीं लेने को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं।' राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में बुमराह की गति को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि हर स्थिति में एक ही रणनीति नहीं अपनाई जाती। उन्होंने संकेत दिया कि जब बल्लेबाज आक्रामक होते हैं, तो गेंदबाजों को अलग तरीका अपनाना पड़ता है। पोलार्ड ने कहा, टहमारे शिविर में बुमराह को लेकर कोई चिंता नहीं है। आंकड़ों, गति या विकेटों पर हम उस तरह ध्यान नहीं देते, जैसा बाहर से देखा जाता है।'

End of Feed