Hardik Pandya IPL Trade: मुंबई इंडियंस से हार्दिक पांड्या का जाना तय! CSK या अन्य टीम के साथ डील से इनकार

पिछले दो सीजन के खराब प्रदर्शन के चलते मुंबई इंडियंस में बदलाव की रिपोर्ट्स आने लगी हैं। ऐसे में खबर है कि हार्दिक पांड्या का मुंबई से नाता टूट सकता है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई साफ तस्वीर सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि हार्दिक पांड्या को लेकर सीएसके और अन्य टीमों के साथ ट्रेड की बात चल रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई ने टीमों के साथ ट्रेड की बातचीत से इनकार किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि हार्दिक पांड्या शायद मुंबई इंडियंस छोड़े दें, लेकिन अभी इस बारे में भी कोई साफ बातचीत नहीं हुई है।

Hardik Pandya IPL Trade

हार्दिक पांड्या आईपीएल ट्रेड। फोटो- MI

स्पोर्टस्टार ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि मुंबई इंडियंस के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि फ्रेंचाइजी किसी भी तरह की डील में फिलहाल शामिल नहीं है। जैसा कि हाल ही में मीडिया में बताया गया है, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दूसरी टीमों, खासकर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पांड्या को बेचने पर बात कर रही है। उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी अभी पोस्ट-सीजन रिव्यू में व्यस्त है।

End of Feed