T20 League: मुंबई इंडियंस फैमिली में हुई नई टीम की एंट्री, अब इस लीग में दम दिखाने उतरेगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2023, 04:19 PM IST

Major Cricket League Mumbai Indians New York team: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की फैमिली में एक और नई टीम की एंट्री हो गई है। एमआई फ्रेंचाइजी ने मेजर क्रिकेट लीग में नई टीम खरीदी है। मुंबई इंडियंस की नई टीम अमेरिका में शुरू होने जा रही मेजर क्रिकेट लीग में हिस्सा लेगी। टीम का नाम एमआई न्यूयॉर्क है।

Mumbai Indians New York team: फटाफट क्रिकेट का रोमांच अब दुनिया के हर जगह देखने को मिल रहा। इस साल दक्षिण अफ्रीका में एसए20 और अबुधाबी में इंटरनेशनल लीग टी20 के बाद अब अमेरिका में भी फटाफट क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला शुरू होने वाला है। इस लीग में आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की मालिकाना हक रखने वाली फ्रेंचाइजी ने एमआई न्यूयॉर्क टीम खरीदी है। मेजर क्रिकेट लीग में मुंबई इंडियंस से पहले दिल्ली कैटपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने भी टीम खरीदी है।

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

इन लीग में उतरती है टीम

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम अलग-अलग पांच टी20 लीग में हिस्सा लेती है। इसमें आईपीएल में मुंबई इंडियंस के नाम के अलावा इस साल शुरू हुए विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस, दक्षिण अफ्रीका के एसए20 लीग में एमआई केपटाउन, इंटरनेशनल लीग टी20 में एमआई अमीरात हिस्सा लेती है। अब इसके अलावा मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क के नाम से टीम उतरेगी।

End of Feed