Mumbai Indians VS UP Warriorz: विमेंस प्रीमियर लीग में सोमवार को भी रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर जीत के लय को बरकरार रखा। लीग के 10 मैच में हरमनप्रीत की कप्तान वाली मुंबई इंडियंस टीम ने यूपी वॉरियर्ज को 8 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए यूपी ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, जबकि जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर। (फोटो- मुंबई इंडियंस के ट्विटर से)
4⃣th win in a row 💪@ImHarmanpreet | #OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPL2023 #UPWvMI t.co/KR3iB8pkAn
— ANI (@ANI) Mar 12, 2023
हीली और मैक्ग्राथ ने टीम को संभाला
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्ज ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम की कप्तान एलिसा हीली ने तीसरे विकेट के लिए तहलिया मैक्ग्राथ के साथ 82 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 140 के करीब पहुंचाया। दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद लगातार अंतराल में विकेट गिरे। एलिसा हीली ने126.08 की स्ट्राइक रेट से 46 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, जबकि तहलिया मैक्ग्राथ ने 135.13 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंद पर 9 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। मुंबई की गेंदबाज सायका इशाक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
Fantastic Fifty, Fantastic Kaur 👏💙 #OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #UPWvMI t.co/VfxcOcepB0
— ANI (@ANI) Mar 12, 2023
हरमनप्रीत ने खेली अर्धशतकीय पारी
जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने 15 गेंद शेष रहते हुए दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम को पहला झटका सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगी। यास्तिका भाटिया 42 रन पर आउट हो गईं। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाली हेले मैथ्यूज बड़ी पारी नहीं खेल पाईं । कप्तान हरमनप्रीत ने तीसरे विकेट के लिए नेट साइवर ब्रंट के साथ 63 गेंद पर 106 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। हरमनप्रीत का यह लीग में दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने 160.60 की स्ट्राइक रेट से 33 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। यूपी की राजेश्वरी गायकवाड़ और सोफी एक्लेस्टोन ने एक-एक विकेट झटके।
