Mumbai Batsman Car Accident: कार एक्सीडेंट में घायल हुआ एक और भारतीय खिलाड़ी, अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन

Irani Cup 2024, Mumbai Batsman Mushir Khan Injuty Updates: दलीप ट्रॉफी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले मुंबई के युवा बल्लेबाज कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए। उनका पिछले दिनों हुए दुलीप ट्रॉफी में जमकर चला था। रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी दिनों में इरानी कप होना है। चोटिल खिलाड़ी का इस टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल लग रहा है।

Irani Cup 2024, Mumbai Batsman Mushir Khan Injuty Updates: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जारी है। बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल तय समय पर शुरू नहीं हो पाया। कानपुर में रुक-रुक का बारिश हो रही है। इसी बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के युवा बल्लेबाज और मुंबई के स्टार बल्लेबाज मुसीर खान कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घालय हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के बल्लेबाज मुशीर खान, एक कार दुर्घटना में घायल हो गए। इस एक्सीडेंट में उनकी गर्दन में चोट लग गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपने पिता और कोच नौशाद खान के साथ ईरानी कप 2024 खेलने के लिए कानपुर से लखनऊ जा रहे थे। सूत्र ने कहा, "वह ईरानी कप के लिए मुंबई टीम के साथ लखनऊ नहीं गए थे। जब यह घटना हुई तब वह संभवत अपने पिता के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे।

Musheer Khan, Mushir Khan, Mushir Khan Injury, Mushir Khan Injury Updates, Mushir Khan Records, Mushir Khan vs Duleep Trophy, Mushir Khan Car Accident, Mushir Khan Records, Mushir Khan vs Irani Cup 2024, Irani Cup 2024, Indian cricket Players,

मुसीर खान। (फोटो- PTI)

साल के शुरू में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में मुसीर का शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने ने 7 मैचों में 60 की औसत से कुल 360 रन बनाए थे। उन्होंने दो शतकीय पारी और एक अर्धशकीय पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने 7 विकेट भी चटकाए थे।

End of Feed