MUM vs TN, Ranji Trophy 2024 Semi Final: मुंबई के गेंदबाजों मे ढाया कहर, 146 पर सिमटा तमिलनाडु, शार्दुल चमके

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 2, 2024, 06:53 PM IST

मुंबई ने तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत करते हुए उनकी पहली पारी 146 रन पर समेट दी। ऐसा रहा मुंबई तमिलनाडु के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन का हाल।

मुंबई: तुषार देशपांडे (24 रन पर तीन विकेट) और शार्दुल ठाकुर (48 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने तमिलनाडु की टीम रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल के पहले दिन मुंबई के खिलाफ अपनी पहली पारी में महज 146 रन पर आउट हो गयी। दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने दो विकेट पर 45 रन बना लिये। मुंबई की टीम पहली पारी में अभी तमिलनाडु से 101 रन पीछे है और उसके आठ विकेट बचे हुए है। स्टंप्स के समय मुशीर खान 24 और रात्रि प्रहरी मोहित अवस्थी एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। कुलदीन सेन ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (पांच) को जबकि किशोर ने भूपेन लालवानी (15) को आउट किया।

Mumbai Cricket team

मुंबई क्रिकेट टीम (साभार BCCI Domestic)

तमिलनाडु के कप्तान बी साई किशोर का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उलटा पड़ गया क्योंकि यहां के बीकेसी मैदान में तेज गेंदबाजों को स्विंग जबकि स्पिनरों को टर्न मिल रहा था। तमिलनाडु ने 17 रन तक चार और 42 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे। अनुभवी विजय शंकर (44) और वाशिंगटन सुंदर (43) ने छठे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर टीम कुछ हद तक राहत दिलायी। शार्दुल ठाकुर ने पारी की चौथी गेंद पर बी साई सुदर्शन को एलबीडब्लू किया। इसके बाद अवस्थी ने तमिलनाडु के लिए इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एन जगदीशन (चार) को शॉट लेग पर मुशीर के हाथों कैच कराया।

End of Feed