एमएस धोनी के आईपीएल में भविष्य को लेकर मैथ्यू हेडेन ने की बड़ी भविष्यवाणी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 10, 2023, 08:17 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके मैथ्यू हेडेन ने एमएस धोनी के आईपीएल में भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि धोनी इस बार अपने जाने पहचाने अंदाज में लीग को अलविदा कहेंगे।

नई दिल्ली: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का जश्न शानदार तरीके से मनायेगा क्योंकि उनके करिश्माई कप्तान एमएस धोनी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग में बतौर खिलाड़ी संभवत: अंतिम बार खेलेंगे।

MS-Dhoni

एमएस धोनी(साभार CSK)

चेन्नई को चार बार चैंपियन बना चुके हैं धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी 2008 में लीग के शुरूआती चरण से सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं और टीम को चार ट्रॉफियां दिला चुके हैं। हेडन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से बात करते हुए कहा, 'देखिये सीएसके सफलता के लिए अपने अलग और विशेष तरीके ढूंढने में सफल रही है। उनका दो साल टूर्नामेंट से बाहर रहना दुर्भाग्यपूर्ण रहा लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए आईपीएल जीता जबकि इसकी उम्मीद नहीं थी।'

End of Feed