नए अध्याय की शुरुआत: एमएस धोनी ने क्रिकेट से लिया 'साइलेंट' रिटायरमेंट, बने CSK के मेंटर

आईपीएल रिटेंशन से पहले सीएसके ने एक बड़ा फैसला लिया है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके ने एमएस धोनी को टीम मेंटर नियुक्ति किया है। धोनी अब सीएसके के साथ एक नई भूमिका में नजर आएंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने क्रिकेट से साइलेंट सन्यास ले लिया है। आईपीएल रिटेंशन से पहले सीएसके ने एक बड़ा ऐलान किया। पांच बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके ने एमएस धोनी को टीम का मेंटर नियुक्ति किया है। धोनी अब सीएसके के साथ एक नई भूमिका में नजर आएंगे। बतौर खिलाड़ी वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।

Dhoni IPL (2)

एमएस धोनी का साइलेंट रिटायरमेंट। फोटो- BCCI

सीएसके की प्रेस रिलीज के मुताबिक, MS धोनी IPL 2027 से टीम मेंटर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक नया चैप्टर शुरू करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने बताया कि एमएस धोनी का फ्रेंचाइजी के लिए क्या मतलब है। उन्होंने कहा, MS धोनी के बिना CSK नहीं है। लगभग दो दशकों से, हम एक-दूसरे के साथ आगे बढ़े हैं, जीत, असफलता और बीच की हर चीज में। हमारा रिश्ता इतना मजबूत इसलिए है क्योंकि हम इरादों पर सवाल नहीं उठाते। इसी भरोसे ने इस सफर को मुमकिन बनाया है।

End of Feed