इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन के बाद सभी टीमें अपने-अपने स्तर से तैयारियों में जुट गई है, लेकिन इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स की शान और जान एमएस धोनी को एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आईपीएल में उनकी दीवानगी जरा भी कम नहीं हुई है और इस बार वह संभवत: आखिरी सीजन में उतरेंगे।
एमएस धोनी, पूर्व कप्तान भारतीय टीम
प्रैक्टिस सेशन में छक्के लगा रहे हैं धोनी
आईपीएल को लेकर अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मार्च के आखिरी या अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगा। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो तेजी से वारयर हो रहा है, जिसमें वह छक्के लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, धोनी केवल स्पिन गेंदबाजी पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।फैंस को है बेसब्री से इंतजार
एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। तब से उनके फैंस को उनका आईपीएल में बेसब्री से इंतजार रहता है। यही कारण है कि आईपीएल देखने की सबसे बड़ी वजहों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी है।हाल ही में टीम इंडिया के साथ नजर आए थे धोनीमहेंद्र सिंह धोनी मैदान पर हो या न हो वह अपने फैंस के बीच हमेशा चर्चा के केंद्र के तौर पर बने रहते हैं। हाल ही में वह टीम इंडिया के साथ भी नजर आए थे, जब टीम इंडिया पहले टी20 मैच के दौरान रांची में खेल रही थी। मैच के दौरान स्टेडियम में धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी नजर आई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने टीम इंडिया के लिए एक डिनर पार्टी भी होस्ट की थी।
