हरभजन सिंह ने एमएस धोनी पर साधा निशाना, IPL छोड़ने की दे दी सलाह

Harbhajan Singh on MS Dhoni: भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने सीएसके बनाम पीबीकेएस मैच में लाइन अप में इतनी नीचे बल्लेबाजी करने के लिए धोनी की आलोचना की। सीएसके के पूर्व गेंदबाज ने आगे कहा कि धोनी को 16वें ओवर में ही बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए था और इतने नीचे बल्लेबाजी करने से टीम की समस्या का समाधान नहीं होगा।

Harbhajan Singh on MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रनों से मात दे दी। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम ने शुरुआत में निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम मुश्किल स्थिति में नजर आ रही थी। इसके बावजूद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। इसे देखकर पू्र्व स्पिनर हरभजन सिंह भड़क गए और धोनी को प्लेइंग 11 से बाहर रखने की मांग कर दी।

Harbhajan singh ms dhoni

हरभजन सिंह महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- IPL/BCCI/X)

भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने सीएसके बनाम पीबीकेएस मैच में लाइन अप में इतनी नीचे बल्लेबाजी करने के लिए धोनी की आलोचना की। सीएसके के पूर्व गेंदबाज ने आगे कहा कि एमएसडी को 16वें ओवर में ही बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए था और इतने नीचे बल्लेबाजी करने से टीम की समस्या का समाधान नहीं होगा। भज्जी के मुताबिक अगर कैप्टन कूल ऊपर बैटिंग नहीं कर सकते हैं तो उन्हें नहीं खेलना चाहिए।

End of Feed