MS Dhoni: क्या संन्यास लेने जा रहे हैं धोनी? CSK के इस वीडियो ने फैंस में मचाई खलबली

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 13, 2023, 11:38 PM IST

Is MS Dhoni retiring? CSK video spread suspicion among fans: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद ये साफ तौर पर कह दिया था कि वो अगला आईपीएल भी खेलेंगे, लेकिन फिर भी अचानक सोशल मीडिया में फैंस धोनी के संन्यास को लेकर सवाल पूछने लग गए। इसकी वजह बना एक वीडियो जो चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा ट्वीट किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्या महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने जा रहे हैं?
  • चेन्नई सुपर किंग्स का एक वीडियो पोस्ट हुआ वायरल
  • फैंस के बीच संशय की स्थिति पैदा हुई

MS Dhoni latest news: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 के फाइनल में जीत के बाद जब खिताब उठाया, तब सभी को इंतजार था कि वो अपने संन्यास को लेकर क्या बोलेंगे। इसके बाद जब हर्षा भोगले ने उनसे इस बारे में सवाल किया तो धोनी ने साफ कह दिया कि लोगों के प्यार को देखते हुए वो फिर लौटेंगे और अगला आईपीएल खेलेंगे। लेकिन आज अचानक चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया जिसने फैंस में खलबली मचा दी।

MS Dhoni retirement news sparks after CSK cryptic video tweet

महेंद्र सिंह धोनी (AP)

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने अचानक धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें इमोशनल म्यूजिक के साथ उनके कुछ खास पल दिखाए जा रहे हैं और बैकग्राउंड में नजर आ रहा है कि धोनी पवेलियन की ओर चढ़ते जा रहे हैं। इस वीडियो के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा, 'ओह कप्तान, मेरे कप्तान'। बस फिर क्या था, ये वीडियो तेजी से वायरल होना शुरू हो गया।

End of Feed