MS Dhoni Interview: धोनी ने खास इंटरव्यू में भोजपुरी कमेंट्री, विराट से दोस्ती और अपने IPL करियर पर खुलकर बात की

MS Dhoni Interview: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और इन दिनों खिलाड़ी के रूप में टीम को आईपीएल में अपनी सेवाएं दे रहे महान महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल 2025 में पहली झलक रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नजर आई। इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराकर विजयी आगाज किया। जीत के बाद धोनी ने एक खास इंटरव्यू में दिल खोलकर बातें की और दिलचस्प सवालों के जवाब दिए, यहां पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • महेंद्र सिंह धोनी का खास इंटरव्यू
  • भोजपुरी कमेंट्री पर धोनी ने अपने विचार रखे
  • विराट से दोस्ती और अपने करियर पर भी बात की

MS Dhoni New Interview: महान भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी सौंपने के बावजूद पर्दे के पीछे से निर्णय लेने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)में प्रासंगिक बने रहने के लिए खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

MS Dhoni Opens Up In Special Interview About Virat Kohli Bhojpuri Commentary and IPL Career

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली (X)

चेन्नई की रविवार की रात को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट से जीत के बाद जियोस्टार से बात करते हुए धोनी ने गायकवाड़ के नेतृत्व, अपनी फॉर्म और मौजूदा लीग में की जा रही क्षेत्रीय कमेंट्री के बारे में भी बात की। धोनी ने कहा, "बल्लेबाज अब जोखिम लेने को तैयार हैं। अब बल्लेबाजों का मानना है कि उचित क्रिकेट शॉट्स के साथ वे बड़े स्ट्रोक खेल सकते हैं और साथ ही वे अपने शॉट चयन में सुधार कर रहे हैं फिर चाहे वह तेज गेंदबाज के खिलाफ रिवर्स स्कूप हो, स्वीप हो या तेज गेंदबाज के खिलाफ रिवर्स स्वीप हो।"

End of Feed