आईपीएल 2023 का सीजन कई युवा खिलाड़ियों के लिए यादगार साबित हुआ। युवा खिलाड़ियों के लिए न केवल यह बड़ा मंच है, बल्कि उन्हें अपने स्टार खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रुम शेयर करने का भी मौका मिलता है। खिलाड़ी चाहे देश के हो या फिर ओवरसीज कोई भी यह मौका छोड़ना नहीं चाहता। नई तस्वीर अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज की सामने आ रही है, जिसमें वह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की जर्सी के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
रहमानुल्लाह गुरबाज (साभार-Instagram)
गुरबाज ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
अफगान के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। उनके हाथो में 7 नंबर की जर्सी है जो एमएस धोनी की है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है 'भारत से यह बेहतरीन गिफ्ट भेजने के लिए माही सर का शुक्रिया' आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब माही ने किसी युवा खिलाड़ी को अपनी जर्सी गिफ्ट की हो। आईपीएल के दौरान और उसके बाद भी लगातार यह सिलसिला चलता रहता है। धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो सालों ये युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।
गुरबाज का आईपीएल डेब्यू
अफगान के इस विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने इसी साल अपना आईपीएल डेब्यू किया था। वह कोलकाता के लिए इस सीजन उतरे थे। उन्हें कोलकाता ने गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में ट्रेड किया था। गुरबाज को गुजरात के लिए पिछले सीजन खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने इस साल पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया।
उन्होंने 11 मैच की 11 इनिंग में 20.64 की औसत और 133.53 की औसत से 227 रन बनाए। वह कोलकाता के लिए इस सीजन ओपनिंग करते थे। उन्होंने पहले ही सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया और 2 अर्धशतकीय पारी खेली।
