Dhoni injury update: धोनी अभ्यास के दौरान चोटिल हुए, जानिए पहले IPL मैच में खेलेंगे या नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 30, 2023, 10:33 PM IST

CSK vs GT, IPL 2023, MS Dhoni injury update: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं इस पर चर्चा तेज है। दरअसल, माही अभ्यास के दौरान चोटिल हुए हैं लेकिन उनकी चोट कितनी गंभीर है और उनकी उपलब्ध्ता को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बयान दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाएं घुटने की चोट ने शुक्रवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले मैच में उनके खेलने पर संदेह की स्थिति बना दी लेकिन टीम के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) ने ऐसी किसी भी संभावना से इनकार किया है।

MS Dhoni injury update, Dhoni, ipl 2023 injury updates, CSK vs GT IPL 2023

एमएस धोनी

भारत के पूर्व कप्तान 41 साल के धोनी को चेन्नई में अभ्यास सत्र के दौरान बाएं घुटने पर चोट लगी थी। उन्होंने गुरुवार को यहां मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बल्लेबाजी नहीं की।

End of Feed