Happy Birthday MS Dhoni: 42 साल के हुए धोनी, जानिए उनकी 10 खास बातें

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jul 7, 2023, 06:00 AM IST

MS Dhoni 42nd Birthday: आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 42वां जन्मदिन है। रांची से होते हुए पूरे विश्व क्रिकेट का शहंशाह बनने वाला ये क्रिकेटर बेशक 42 वर्ष का हो गया है। लेकिन आज भी उनकी फिटनेस और जोश बरकरार है। जानिए उनके बारे में 10 खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज है महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन
  • धोनी 42 साल के हुए
  • करोड़ों फैंस के लिए जश्न का दिन

MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट ने इस खेल को कई सितारे दिए, कुछ ऐसे सितारे भी दिए जिन्होंने विश्व क्रिकेट में ऐसा दबदबा बनाया कि वो इस खेल के महान खिलाड़ियों में शुमार हो गए। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं करोड़ों के चहेते महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)। आज वो पूरे 42 वर्ष के हो गए हैं। अपने 42वें जन्मदिन पर वो क्या करेंगे ये तो बाद में पता चलेगा लेकिन इतना तय है कि उनको चाहने वाले इस दिन को एक बेहद खास दिन के रूप में मनाएंगे।

MS Dhoni turns 42

एम एस धोनी का 42वां जन्मदिन आज (AP)

कम ही ऐसी बातें हैं जो आज धोनी के बारे में लोग जानते नहीं होंगे। उनकी पसंद, नापसंद, कार कलेक्शन, बाइक कलेक्शन, उनका स्वभाव, उनके रिकॉर्ड्स, लोगों ने उनके हर पहलू को जानने की कोशिश की है और काफी हद तक कसर उन पर बनी एक बॉलीवुड फिल्म ने पूरी कर दी। ऐसे में आइए एक बार फिर जान लेते हैं धोनी के बारे में कुछ खास बातें..

End of Feed