MS Dhoni, Chennai Super Kings: हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स की 200 मैच में कप्तानी का स्पेशल रिकॉर्ड कायम करने वाले एमएस धोनी हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दस्तानों के साथ एमएस धोनी का जादू देखने को मिला जिसके लिए उन्हें पूरी दुनिया में जाना जाता है। धोनी ने एक कैच, एक स्टंपिंग और एक रन आउट अपने नाम किया।
महेंद्र सिंह धोनी(साभार IPL/BCCI)
विकेट के पीछे पूरे किए 200 शिकार
हैदराबाद के खिलाफ ग्लव्स के साथ धमाल मचाते हुए धोनी ने आईपीएल इतिहास में कैच, स्टंपिंग और रन आउट को मिलाकर स्पेशल दोहरा शतक पूरा कर लिया। वो आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर हैं। धोनी ने एडेन मार्करम का शानदार कैच महीष तीक्ष्णा की गेंद पर लपका। इसके बाद विकेट के पीछे बिजली सी तेजी दिखाते हुए मयंक अग्रवाल को स्टंपिंग करके पवेलियन वापस लौटने के लिए मजबूर कर दिया। पारी के अंत में सटीक थ्रो के जरिए माही ने वॉशिंगटन सुंदर की पारी का भी अंत कर दिया। इसके साथ ही
Aiden Markram ✅Mayank Agarwal ✅Maheesh Theekshana & @imjadeja with the breakthroughs and @msdhoni with his magic… t.co/c7VqCQM5nG
— ANI (@ANI) Apr 21, 2023
ऐसा है धोनी का आईपीएल में विकेटकीपिंग रिकॉर्ड
धोनी ने आईपीएल में अबतक खेले 240 मैच में 141 कैच और 40 स्टंपिंग अपने नाम की हैं। वहीं उन्होंने 19 खिलाड़ियों को रन आउट भी किया है। उनके नाम इस तरह कुल 200 शिकार दर्ज हो गए हैं। विकेट के पीछे आईपीएल में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में धोनी के बाद दूसरे पायदान पर दिनेश कार्तिक हैं। कार्तिक के नाम 139 कैच और 35 स्टंपिंग दर्ज हैं।
