काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी रिसेप्शन में शामिल हुए धोनी और साक्षी (वीडियो)

काव्या मारन की शादी जाने-माने म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ हुई और रविवार को दोनों का वेडिंग रेसिप्शन था। इस खास समारोह में धोनी सहित कई दिग्गज सेलिब्रिटी भी शामिल हुए।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ रांची से चेन्नई पहुंचे। धोनी, SRH की मालकिन काव्या मारन की वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने चेन्नई पहुंचे थे। इस दौरान वह चेन्नई एयरपोर्ट पर नजर आए। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी इस समारोह में शरीक हुई। काव्या मारन की शादी जाने-माने म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ हुई और धोनी उनके वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे थे। धोनी के चेन्नई पहुंचने की खबर से उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। एयरपोर्ट पर उनके आगमन को लेकर भी चर्चा देखने को मिली।

MS DHONI

काव्या मारन की शादी में धोनी (साभार-X)

सन न्यूज ने धोनी और साक्षी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी काले सूट में बेहद आकर्षक लग रहे हैं। धोनी के अलावा इस रिसेप्शन समारोह में सितारों की महफिल सजी हुई थी। धोनी के अलावा इस वेडिंग रिसेप्शन में रजनीकांत, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका, वर्ल्ड की नंबर वन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी शामिल रहीं।

End of Feed