Dhoni IPL Records: एक नजर धोनी के 5 बड़े आईपीएल रिकॉर्ड्स पर

MS Dhoni 5 Big IPL Records: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान व भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े सितारों में से एक एम एस धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेने के साथ ही एक युग का अंत कर दिया है। अब वो खिलाड़ी नहीं, बल्कि सीएसके के मेंटर के रूप में नजर आएंगे। एक नजर डालते हैं धोनी के 5 बड़े आईपीएल रिकॉर्ड्स पर।

एम एस धोनी ने आखिर आईपीएल को अलविदा कह ही दिया, हालांकि सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर। अब वो चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में नजर आने वाले हैं। माही आईपीएल इतिहास के सबसे लोकप्रिय स्टार रहे हैं। साल 2008 से लेकर 2025 तक धोनी ने एक खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम की शोभा बढ़ाई। अब हम उन्हें एक नई भूमिका में देखने वाले हैं। आइए एक नजर डालते हैं उनके 5 बड़े आईपीएल रिकॉर्ड्स पर।

Five Big IPL Records Owned By MS Dhoni

धोनी के 5 बड़े आईपीएल रिकॉर्ड्स (BCCI)

सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला कप्तान

कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा आईपीएल मैच खेलने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है। 2024 में CSK की फुल-टाइम कप्तानी छोड़ने से पहले, उन्होंने कप्तान के रूप में 235 मैच खेले थे। उन्होंने IPL 2016 में 'राइजिंग पुणे सुपरजायंट' की कप्तानी भी की थी। IPL 2025 के दौरान, जब ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बाहर हो गए, तो धोनी ने कुछ मैचों के लिए फिर से CSK की कप्तानी संभाली।

End of Feed