IPL 2026, Most Expensive Player of Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। IPL 2026 का पहला मैच पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से होगा। इससे पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हैं। IPL 2026 में गुजरात टाइटन्स अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 मार्च को उसके घर न्यू चंडीगढ़ में खेलेगी। गुजरात अपना दूसरा मैच 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से, तीसरा मैच 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से और चौथा मैच 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेगी।
गुजरात टाइटंस का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन (फोटो साभार- IPL)
शुभमन गिल नहीं हैं GT के सबसे महंगे खिलाड़ी
इससे पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुजरात टाइटंस में कप्तान शुभमन गिल सबसे महंगे खिलाड़ी नहीं हैं। कप्तान शुभमन गिल से भी महंगा एक खिलाड़ी इस टीम में शामिल हैं। जहां कप्तान शुभमन गिल को फ्रेंचाइजी ने 16.5 करोड़ की कीमत में अपने साथ रखा है। वहीं एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसे फ्रेंचाइजी ने शुभमन से डेढ़ करोड़ रुपये ज्यादा, यानि 18 करोड़ की कीमत पर अपने पास रखा है। बता दें कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि अफगानिस्तान के राशिद खान हैं।
18 करोड़ रुपये में GT में शामिल हुए राशिद खान
गुजरात टाइटंस ने राशिद खान को अपनी टीम में 18 करोड़ रुपये में शामिल किया है। अफगानिस्तान के राशिद खान साल 2017 से आईपीएल खेल रहे हैं। 2017 से लेकर 2021 तक अपने पहले पांच सीजन उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं। वहीं पिछले 4 सीजन से वह गुजरात टाइटंस में खेल रहे हैं। अभी तक उन्होंने कुल 136 आईपीएल मैच खेला है। इसमें उन्होंने 13.92 के एवरेज के साथ 585 रन बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। वहीं अगर गेंदबाजी की बात करें तो इन 136 मैचों में उन्होंने 7.08 की इकोनॉमी से 158 विकेट अपने नाम किए हैं। इसमें दो बार उनके 4 विकेट शामिल हैं। राशिद खान अपनी धारदार स्पिन के साथ ही धुआंदार बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। IPL में कई मौकों पर उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई है।
IPL में कैसा रहा है गुजरात का प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन साल 2022 में ही कप जीतकर सबको चौंका दिया था। इसके बाद 2023 में वह फाइनल खेली थी और रनर्स-अप रही थी। इसके बाद हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए गुजरात से मुंबई चले गए। इससे गुजरात की टीम कमजोर हो गई और उसका कप्तान बदल गया। वर्तमान में शुभमन गिल के पास टीम की कमान है। पिछले सीजन की बात करें तो गुजरात ने साल 2025 में भी तीसरे नंबर पर फिनिश किया था। आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप दोनों गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों के ही पास था। हालांकि, टीम एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गई थी।
