टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बनते ही इमोशनल हो गए थे मोर्ने मोर्केल, पत्नी से पहले इन्हें किया था कॉल

Morne Morkel on becoming Team India bowling coach: भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल भारत आ गए हैं और टीम के खिलाड़ियों के साथ प्रेक्टिस भा शुरू कर दी है। मोर्ने मोर्केल ने भारतीय क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच बनने पर खुशी व्यक्त की है और चयन के ऐलान के पल का भी जिक्र किया है।

Morne Morkel on becoming Team India bowling coach: बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस श्रृंखला से भारतीय टीम के नए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के भी कार्यकाल की शुरुआत हो रही है। भारतीय टीम का कोच बनकर वे काफी उत्साहित हैं और उन्होंने हाल ही में उस पल का खुलासा किया है जब उनका कोच बनना कंफर्म हुआ था।

morne morkel

मोर्ने मोर्केल (फोटो -BCCI)

बीसीसीआई द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में मोर्केल ने खुलासा किया कि अपनी नियुक्ति की खबर मिलने के बाद, उन्होंने सबसे पहले अपने पिता को फोन करके इस खास पल को साझा किया। मोर्केल ने हेड कोच गौतम गंभीर के बैकरूम स्टाफ में शामिल होने पर महसूस की गई खुशी और गर्व को व्यक्त किया, इस बात पर जोर देते हुए कि यह अवसर उनके लिए कितना अच्छा है।

End of Feed