जानिए कौन हैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष सैयद मोहसिन नक़वी, कितने साल का होगा कार्यकाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 6, 2024, 06:41 PM IST

पंजाब के अंतरिम मुख्यमंत्री मोहसिन नक़वी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया है। वो कार्यवाहक अध्यक्ष शाह कनवर की जगह लेंगे।

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को अपने नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। पीसीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने मोहसिन नक़वी को लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में आयोजित बैठक में निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। पंजाब राज्य के मौजूदा अंतरिम मुख्यमंत्री मोहसिन नक़वी का पीसीबी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल तीन साल का होगा। वो पीसीबी के 37वें अध्यक्ष होंगे। मोहसिन कार्यवाहक अध्यक्ष शाह कनवर की जगह लेंगे। मोहसिन ने पीसीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की गुणवत्ता में सुधार के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।

Mohsin Naqvi New PCB Chairman

पीसीबी के नए अध्यक्ष मोहसिन नक़वी(साभार PCB)

भरोसा जताने के लिए किया शुक्रिया

End of Feed