ऑस्ट्रेलिया में अपने कमरे में अक्सर रो देता था..: जन्मदिन पर मोहम्मद सिराज ने पिता को लेकर दिल खोलकर रख दिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 13, 2023, 07:02 PM IST

Mohammed Siraj turns 29: सोमवार को मोहम्मद सिराज पूरे 29 साल के हो गए। हालांकि पिता को खोने के दुख अब भी उनकी आंखों में साफ झलकता है और वो उस दर्द के बारे में खुलकर बात भी करते हैं। सिराज ने बताया कि कैसे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पिता के निधन के बाद वो बार-बार भावुक हो जाया करते थे।

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पिता के निधन पर अपने भावनात्मक संघर्ष के बारे में कहा कि वह कोविड-19 महामारी के समय ‘बायो-बबल’ में रहने के दौरान अपने कमरे में अक्सर रोते रहते थे। हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज के पिता मोहम्मद गौस का नवंबर 2020 में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया था। सिराज इस समय ऑस्ट्रेलिया में थे और वैश्विक महामारी के कारण लागू पृथकवास प्रतिबंधों के कारण वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

mohammed siraj with his father

मोहम्मद सिराज अपने पिता को लेकर हुए भावुक (Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलने वाले सिराज ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया में कोई भी दूसरे खिलाड़ियों के कमरे में नहीं जा सकता था। ऐसे में हम वीडियो कॉल पर बात करते थे।’’

End of Feed