Mohammed Siraj: हटाते हैं तो कारण भी बताते हैं, कप्तान हो तो रोहित जैसा

मोहम्मद सिराज ने रोहित शर्मा के बारे में कुछ कहा है, जिससे एक बार फिर से यह साबित होता है कि वह प्लेयर्स कैप्टन हैं। हालिया चैंपियंस ट्रॉफी में मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। अब खुद इस गेंदबाज ने बताया है कि उन्हें इस बारे में सूचना थी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान किया गया तो इस स्क्वॉड में कई नाम नहीं थे, जो डिजर्व करते थे। मसलन रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और हाल ही में एशिया कप टीम का हिस्सा रहे संजू सैमसन। इन खिलाड़ियों को न चुने जाने के बारे में सवाल किया गया तो चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कोई भी जवाब सतोषजनक नहीं था। ऐसे में खिलाड़ियों के भीतर विश्वास कम होता है और वह अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते। ऐसे में मोहम्मद सिराज ने जो रोहित शर्मा को लेकर बताया है वह साबित करती है कि आखिर क्यों रोहित को प्लेयर्स कैप्टन कहा जाता है।

Mohammed Siraj

मोहम्मद सिराज (साभार-X)

मोहम्मद सिराज ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि कैसे जब चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में उनका नाम नहीं था तो उन्हें हैरत नहीं हुई थी। सिराज ने बताया कि रोहित ने इस फैसले से पहले उन्हें बता दिया था कि उनका सेलेक्शन क्यों नहीं होगा।

End of Feed