T20 World Cup: एक फोन कॉल से पूरा हुआ मोहम्मद सिराज का सपना

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक खुलासा किया है, जिसके तहत उन्होंने बताया कि वह देश से बाहर जाने वाले थे, लेकिन तभी एक कॉल उन्हें आया और उनका सपना पूरा हो गया। सिराज ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में 3 विकेट चटकाए थे।

मोहम्मद सिराज ने यूएसए के खिलाफ मिले मौके को दोनों हाथों से भुनाया। मैच के बाद उन्होंने बताया कि वह अपनी पसंदीदा फुटबॉल टीम रीयाल मैड्रिड को रीयाल सोसीदाद के खिलाफ खेलते हुए देखने के लिए दुनिया के दूसरी हिस्से में जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव का फोन आया।

mohammed Siraj

मोहम्मद सिराज (साभार-X BCCI)

चोटिल हर्षित राणा के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार ने भारतीय टीम के भरोसेमंद तेज गेंदबाज सिराज को टीम में शामिल किया। जसप्रीत बुमराह के बीमार होने के कारण सिराज को एकादश में शामिल किया गया और उन्होंने वही किया जो वह हमेशा करते हैं- हर गेंद पर अपना पूरा जोर लगाया।

End of Feed