IND vs ENG: क्या भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? सिराज ने दिया बड़ा अपडेट

Will Jasprit Bumrah play Manchester Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल सिराज ने जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

Will Jasprit Bumrah play Manchester Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बड़ी जानकारी दी है। सिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जसप्रीत बुमराह इस अहम मुकाबले में जरूर खेलेंगे। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि- 'जस्सी भाई तो खेलेंगे, जितना मुझे पता है।"बुमराह की वापसी से भारत की तेज गेंदबाजी इकाई को बड़ी मजबूती मिलेगी। बुमराह अब तक सीरीज में सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रहे हैं और उनकी मौजूदगी भारतीय गेंदबाजों को आत्मविश्वास देगी।

bumrah test ap

जसप्रीत बुमराह (फोटो- AP)

इंग्लैंड को रोकने के लिए रणनीति तैयार

सिराज ने यह भी बताया कि भारतीय गेंदबाजों की रणनीति इंग्लिश बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने से रोकने की होगी। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों का फोकस गुड लेंथ एरिया में गेंदबाजी करने और इंग्लैंड को बाज़बॉल शैली से दूर रखने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि 'हमारा मकसद होगा कि बल्लेबाज़ों को अपनी लय में न आने दें। हमें अच्छी लाइन-लेंथ पर गेंदबाज़ी करनी होगी और धैर्य बनाए रखना होगा।'सिराज को उम्मीद है कि बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम मैनचेस्टर में अपेक्षाकृत अधिक धैर्य के साथ खेलेगी और ज्यादा आक्रामक नहीं होगी।

End of Feed