ICC ODI Ranking: मोहम्मद सिराज का एक और कमाल, दुनिया के नंबर.1 वनडे गेंदबाज बने

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 20, 2023, 01:59 PM IST

ICC ODI Rankings, Mohammed Siraj becomes number one bowler: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कुछ ही दिन पहले एशिया कप 2023 के फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करके सबका दिल जीता था, अब सिराज ने एक और कमाल कर दिखाया है। वो आईसीसी वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर.1 गेंदबाज बन गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे रैंकिंग में मोहम्मद सिराज का कमाल
  • सिराज बने दुनिया के नंबर.1 वनडे गेंदबाज
  • मोहम्मद सिराज ने एशिया कप फाइनल में मचाया था धमाल

ICC ODI Ranking: टीम इंडिया के धुरंधर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने एशिया कप 2023 के फाइनल में धमाल के बाद अब एक और बड़ा कमाल कर दिखाया है। मोहम्मद सिराज अब दुनिया के नंबर.1 वनडे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते तक इसी रैंकिंग में सिराज नौवें पायदान पर थे।

ICC ODI Ranking, Mohammed Siraj becomes Number one ODI bowler

मोहम्मद सिराज नंबर.1 वनडे गेंदबाज बने (AP)

मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जमकर कहर बरपाया था। वो एक ओवर में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज तो बने ही थे, साथ ही पारी में 6 विकेट लेकर वो एशिया कप इतिहास में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए थे। सिराज के इस धमाकेदार प्रदर्शन का नतीजा ही है कि अब वो आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष गेंदबाज बन गए हैं।

End of Feed