IND vs WI: विंडीज के खिलाफ पंजा मोहम्मद सिराज ने मारा पंजा, हुई भारतीय गेंदबाजों के स्पेशल क्लब में एंट्री

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 23, 2023, 10:00 PM IST

मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट चटकाकर दिग्गज भारतीय गेंदबाजों के स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है।

पोर्ट ऑफ स्पेन: टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए वेस्टइंडीज की टीम को दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 255 रन पर ढेर कर दिया। 229 रन पर 5 विकेट के साथ चौथे दिन के खेल की शुरुआत करने उतरी वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को सिराज ने सिराज ने पिच पर पैर नहीं जमाने दिए। 7.4 ओवर में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी केवल 26 रन जोड़ सके और 5 विकेट गंवा दिए।

Mohammad Siraj

मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया में पंजा झटकने वाले तीसरे भारतीय पेसर

सिराज ने 23.4 ओवर में 60 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने कपिल देव और जसप्रीत बुमराह के साथ भारतीय तेज गेंदबाजों के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज दोनों देशों में टेस्ट पारी में पांच विकेट चटकाए हैं। सिराज ने साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में 73 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। सिराज ने टेस्ट करियर में दूसरी बार पंजा झटका है। दोनों ही बार उन्होंने ऐसा विदेशी सरजमीं पर किया है।

End of Feed