वनडे फॉर्मेट में गेंदबाजी के इस मोर्चे पर है मोहम्मद सिराज का राज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 12, 2023, 06:11 PM IST

मोहम्मद सिराज वनडे क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बल पर अपना साख बढ़ाते जा रहे हैं। वो पॉवरप्ले में विकेट चटकाने की मशीन बन गए हैं।

कोलकाता: जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभाल रहे मोहम्मद सिराज ने बेहद कम समय में टीम में अपने पैर जमा लिए हैं। टेस्ट और वनडे टीम का वो लगातार मौके पा रहे हैं और अपनी छाप भी छोड़ने में कामयाब हो रहे हैं। इस बात की तस्दीक उनके प्रदर्शन के आंकड़ों से भी हो रही है।

Mohammed-Siraj

मोहम्मद सिराज

बने टीम इंडिया के पेस अटैक की अहम कड़ी

सिराज भारत की वनडे टीम की अहम कड़ी बनकर उभरे हैं। उनकी पॉवरप्ले में विकेट चटकाने की काबीलियत टीम के लिए वरदान साबित हो रही है। वो लगातार शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाकर भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब रहे हैं। साल 2022 के बाद से वो शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने के मामले में अव्वल नंबर पर काबिज हो गए हैं। बड़े से बड़े गेंदबाज इस मामले में उनके सामने फीके नजर आ रहे हैं।

पॉवरप्ले में गेंदबाजी में चल रहा है राज

सिराज ने साल 2022 की शुरुआत से अबतक वनडे में 17 पारियों में पॉवरप्ले में गेंदबाजी करते हुए 78 ओवर में 3.8 की शानदार की इकोनॉमी के साथ 19 विकेट चटकाए हैं। साल 2022 के बाद से अबतक पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में सिराज पहले पायदान पर हैं। उनके बाद इस सूची में दूसरी पायदान पर न्यूजीलैंड ने ट्रेंट बोल्ट हैं जिन्होंने कुल 10 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में यह कहना कतई मुश्किल नहीं है कि पॉवरप्ले में गेंदबाजी में सिराज का राज चल रहा है।

End of Feed