Mohammed Shami ruled out: आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस को झटका, शमी पूरे सीजन से बाहर

Mohammed Shami ruled out of IPL 2024: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज और अर्जुन पुरस्कार विजेता मोहम्मद शमी आईपीएल 2024 से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। पीटीआई के मुताबिक उन्हेंं टखने की चोट के चलते ऑपरेशन करवाना पड़ सकता है और उनका टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी खेलना मुश्किल है।

Mohammed Shami ruled out of IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरे आईपीएल से बाहर हो सकते हैं। पीटीआई ने बीसीसीआई के अधिकारी के हवाले से बताया है कि शमी आईपीएल तक ठीक से रिकवर नहीं हो पाएंगे और वे पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं।

Mohammed Shami ruled out

मोहम्मद शमी (फोटो- X)

पीटीआई ने अधिकारी के हवाले से बताया है कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बाएं टखने में चोट के कारण अगले महीने शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उन्हें ब्रिटेन में इसका ऑपरेशन करवाना होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने गुरुवार को पीटीआई को यह जानकारी दी।

End of Feed