अहमदाबाद: गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलने वाले भारतीय टीम के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2023 के पहले ही मुकाबले में अपने नाम एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि कर ली। शमी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार अंदाज में बोल्ड करके आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए।
मोहम्मद शमी डेवोन कॉन्वे के विकेट का जश्न मनाते हुए( साभार IPL/BCCI)
A cracking delivery to get his 1⃣0⃣0⃣th IPL wicket 🔥🔥@MdShami11 picks the first wicket of #TATAIPL 2023!Follow… t.co/nsfJH7P0Gc
— ANI (@ANI) Mar 31, 2023
बने विकटों का शतक जड़ने वाले वाले 15वें भारतीय
शमी आईपीएल में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले 15वें भारतीय हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 94 वां मैच खेलते हुए हासिल की। साल 2013 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले शमी का पहला शिकार सौरव गांगुली बने थे अब कीवी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को आउट करके उन्होंने सौ विकेट पूरे किए।
🚨𝐌𝐈𝐋𝐄𝐒𝐓𝐎𝐍𝐄 𝐀𝐋𝐄𝐑𝐓! 💯 wickets in 1 frame! ⚡Shami bhai che toh mumkin che! 💪🏼 #AavaDe | #GTvCSK | #TATAIPL |… t.co/toGpTZN14z
— ANI (@ANI) Mar 31, 2023
ऐसा रहा है शमी का आईपीएल करियर
मोहम्मद शमी ने आईपीएल में खेले 94 मैच में 29 के औसत और 8.52* की इकोनॉमी के साथ 100* विकेट अपने नाम किए हैं। वो गुजरात जायंट्स से पहले पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। साल 2020 और 2022 उनके आईपीएल करियर के सर्वश्रेष्ठ सीजन रहे हैं। उन्होंने दोनों सीजन में 20-20 विकेट अपने नाम किए।
आईपीएल में विकटों का शतक जड़ने वाले गेंदबाज
आईपीएल में 100 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले शमी 18वें गेंदबाज हैं। ड्वेन ब्रावो(183), लसिथ मलिंगा(170), अमित मिश्रा(166), युजवेंद्र चहल(166), पीयूष शर्मा(157), रविचंद्रन अश्विन(157), भुवनेश्वर कुमार(154), सुनील नरेन(152), हरभजन सिंह(150), जसप्रीत बुमराह(145), उमेश यादव(135), रवींद्र जडेजा(132), संदीप शर्मा(114), विनय कुमार(105), जहीर खान(102), अक्षर पटेल(101) ने अपने नाम किए हैं।
