इरफान पठान ने बताया, मोहम्मद शमी की गैर-मौजूदगी का जसप्रीत बुमराह के ऊपर पड़ेगा कैसा असर?

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 31, 2024, 07:44 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और कमेंट्रेटर इरफान पठान ने बताया है कि मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी का जसप्रीत बुमराह पर कैसा असर पड़ेगा?

नई दिल्ली: मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में भले ही जसप्रीत बुमराह पर बोझ बढ़ गया हो लेकिन पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण का यह अगुआ टेस्ट क्रिकेट की मुश्किलों का सामना करने के लिए फिटनेस के मामले में अब कहीं बेहतर स्थिति में है।

Mohammad Shami Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी

टीम में वापसी के बाद फिट हैं बुमराह

बुमराह 2022 में कमर के स्ट्रैस फ्रेक्चर से परेशान थे और उन्हें न्यूजीलैंड में सर्जरी करानी पड़ी जिसके कारण वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से 11 महीने दूर रहे। उन्होंने पिछले साल अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के साथ वापसी की और तब से चोट मुक्त हैं। पिछले साल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद से बाएं टखने की चोट के कारण क्रिकेट से दूर शमी की गैरमौजूदगी ने निश्चित तौर पर बुमराह पर अतिरिक्त दबाव डाला है जो इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला में भारतीय आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं।

End of Feed