30 से ज्यादा उम्र वाले को टी20 से करो बाहर, अभिषेक-वैभव की पारी के बाद क्रिकेटर ने दिया सुझाव

अभिषेक और वैभव की पारी देखने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने टी20 फॉर्मेट के लिए एक अहम सुझाव दिया। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वास्तविकता स्वीकार करने की बात कही।

जब भी लगता है कि टी20 क्रिकेट अपने टॉप पर है तब अभिषेक और वैभव जैसे खिलाड़ी ये बताते हैं कि इसमें अब भी बहुत संभावनाएं हैं। न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में भी ऐसा ही कुछ हुआ जिसने क्रिकेट पंडितों को इस फॉर्मेट में आए बदलाव पर फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया। वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने 199 रन का पीछा करते हुए पहले 14 गेंद में 50 और फिर 30 गेंद में 100 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अभिषेक शर्मा ने 38 गेंद में 113 तो वैभव ने 19 गेंद में 45 रन की पारी खेली। इन दोनों की पारी ने दुनिया भर के गेंदबाजों की नींद हराम कर दी।

vaibhav Sooryavanshi Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

पारी देखकर पाक क्रिकेटर के उड़े होश

वैभव और अभिषेक की पारी को देखने के बाद इस फॉर्मेट को लेकर लोगों की राय बदलने में देर नहीं लगी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने तो अपनी टीम को एक बड़ी सलाह दे डाली। यूसुफ की मानें तो टी20 क्रिकेट के ग्रोथ को देखते हुए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को सीख लेनी चाहिए और 30 से ज्यादा उम्र के खिलाड़ी को इस फॉर्मेट में कंसीडर नहीं करना चाहिए।

End of Feed