Asia Cup 2025: मोहम्मद शमी के कोच ने की भारत-पाकिस्तान मैच रद्द करने की मांग

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को खेले जाने वाले भारत पाकिस्तान मुकाबले को रद्द करने की मांग की है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

मुरादाबाद: एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच खेला जाना है। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी के अनुसार यह मैच नहीं खेला जाना चाहिए। बदरुद्दीन सिद्दीकी ने आईएएनएस से कहा,'यूं तो खेल में राजनीति नहीं आनी चाहिए, लेकिन पाकिस्तान ने जो किया, उसे देखते हुए मैं यही चाहूंगा कि यह मैच न खेला जाए। देश से बढ़कर कुछ नहीं है। जो मुल्क हमें इतनी तकलीफ दे रहा है, उसके साथ संबंध नहीं रखने चाहिए।'

Badruddin Siddiqui

मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ( फोटो क्रेडिट IANS Screen Grab)

बदरुद्दीन सिद्दीकी ने सरकार से भारत-पाकिस्तान के मैच रद्द करने की मांग करते हुए कहा,'मैं भारत सरकार से यही मांग करना चाहूंगा हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच जो भी मैच हो रहे हैं, उन्हें रद्द कर दिया जाए। जब पाकिस्तान, भारत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश बंद कर देगा, तभी उनके साथ मैच खेले जाएं।'

End of Feed