AUS vs PAK: मोहम्मद रिजवान ने फील्डर्स पर फोड़ा हार का ठीकरा, बताया कैसे गंवाई टी20ई सीरीज

Mohammed Rizwan: ऑस्टेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को पाकिस्तान को 13 रन से शिकस्त देकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान अपने फील्डर्स से खास तौर पर काफी नाराज नजर आ रहे थे।

Mohammed Rizwan: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20ई सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 13 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान को कई कैच छोड़ने के कारण बहुत बड़ा झटका लगा और इसी के चलते टीम मैच हार गई।

mohammed rizwan ap

मोहम्मद रिजवान (फोटो- AP)

मार्कस स्टोइनिस को दो लाइफलाइन मिलीं, जब सलमान आगा और शाहीन अफरीदी ने छठे और आठवें ओवर में उनका कैच छोड़ा। बाद में बाबर आजम ने मिड-विकेट पर टिम डेविड का कैच छोड़ा। रिजवान ने गेंदबाजों की तारीफ की, लेकिन कहा कि चूके हुए मौकों की वजह से पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।

End of Feed