मोईन अली ने बताया मैकुलम के आने से इंग्लैंड टीम को क्या होगा फायदा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मोईन अली ने ब्रैंडन मैकुलम के व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम के कोच बनाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि कैसे उनके आने से इंग्लैंड के व्हाइट बॉल क्रिकेट को फायदा होगा।

मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके मार्गदर्शन को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले ऑलराउंडर मोईन अली ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि मैकुलम मुख्य कोच के तौर पर सफेद गेंद वाली टीम के लिए सही व्यक्ति हैं। मैथ्यू मॉट के बाद, मैकुलम को इस भूमिका के लिए नियुक्त किया गया और अगले साल से वह इंग्लैंड के सभी प्रारूपों के कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (8)

मोईन अली (साभार-ICC)

मोईन ने डेली मेल से कहा, "जोस के पास बहुत सारी जिम्मेदारियां है। कप्तान, विकेटकीपर और टीम के एक मुख्य बल्लेबाज। मैकुलम उनकी इन मामलों में मदद कर सकते हैं और उनके लिए सफेद बॉल क्रिकेट मजेदार बना सकते हैं।"

End of Feed
Latest News