मिचेल स्टार्क ने बताया क्यों लिया T20I से संन्यास का फैसला

मिचेल स्टार्क ने हाल ही में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। अब इस तेज गेंदबाज ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि वह एक फॉर्मेट छोड़ना चाह रहे थे और उन्हें लगता है कि वनडे और टेस्ट में करने के लिए अब भी बहुत कुछ बाकी है।

टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिय के दिग्गज गेंदबाज मे इस फॉर्मेट को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया था। फैंस के मन में एक ही सवाल था कि वह टी20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद भी यह फैसला कर सकते थे, लेकिन स्टार्क हमेशा दिल की सुनते हैं और उन्होंने इस बार भी कुछ ऐसा ही किया। लेकिन अब उन्होंने अपने रिटायरमेंट पर प्रतिक्रिया दी है। 35 वर्षीय तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्कका मानना है कि टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट खेलने के लिए उनमें अभी भी बहुत कुछ बचा है और वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अधिक सफलता हासिल करने के लिए अपने शरीर का भरपूर इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।

Mitchell Starc T20 Retirement

मिचेल स्टार्क (साभार-X ICC)

स्टार्क ने हाल ही में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की ताकि वह खुद को एशेज, आईपीएल, भारत में टेस्ट श्रृंखला और दो साल में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए तैयार रख सकें। इसका मतलब है कि यह स्टार तेज गेंदबाज अगले साल की शुरुआत में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप में भी नहीं खेलेगा। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने स्टार्क के हवाले से कहा, ‘‘मैं जितना संभव हो सके उतना टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए अपने शरीर का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहता हूं।’’

End of Feed