IPL में बड़ा खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर, एक महीने तक नहीं खेल पाएगा क्रिकेट

Mitchell Santner Out Of IPL: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण भी चोटों के साये में खेला जा रहा है। लगातार खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं और कुछ बाहर भी हो चुके हैं। इसी फेहरिस्त में जो ताजा नाम जुड़ा है वो कौन है और कब तक उसे मैदान से दूर रहना पड़ेगा आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आईपीएल में एक और खिलाड़ी हुआ बाहर
  • मिचेल सैंटनर अब एक महीने तक नहीं खेल सकेंगे

आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है। वहीं, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं और टूर्नामेंट से बाहर भी हो गए हैं। इस फेहरिस्त में अब एक और नाम जुड़ गया है। इस बार जिस खिलाड़ी नाम चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ा है वो काफी नामी क्रिकेटर है और अपने देश की टीम का कप्तान है। हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) की।

Injured Mitchell Santner Out Of IPL 2026 And Action For One Month

एक और बड़ा खिलाड़ी आईपीएल से बाहर

न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मिशेल सैंटनर आईपीएल 2026 के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण कम से कम एक महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे। इस 34 वर्षीय कीवी खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 23 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान फील्डिंग करते समय बाएं कंधे में चोट लग गई थी। गौरतलब है कि सैंटनर के चोटिल होने के बाद कनकशन सब्स्टटिट्यूट नियम का इस्तेमाल करते हुए शार्दुल ठाकुर को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, जिस पर काफी हंगामा भी हुआ था, क्योंकि कनकनशन नियम सिर से जुड़ी चोट से संबंधित है जबकि साफ था कि सैंटनर को कंधे में चोट लगी थी। हालांकि बाद में मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने सफाई देते हुए कहा था कि रीप्ले में दिखा कि कंधे के अलावा उनका सिर भी जमीन से टकराया था और मैच रेफरी ने शार्दुल ठाकुर को उतारने के फैसले को हरी झंडी दी।

End of Feed