IND vs AUS: इस चीज से घबराते हैं ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज मिचेल मार्श, कारण भी बताया

IND vs AUS: मिचेल मार्श ने सोमवार को स्वीकार किया कि वह फील्डिंग के इस खास पोजिशन पर रहने से घबराते हैं। इस स्थान पर कैमरून ग्रीन ने टीम के लिए शानदार काम किया है और अब उनकी गैर मौजूदगी में मार्श को यह काम करना पड़ता है।

IND vs AUS: आस्ट्रेलिया के हरफनमौला मिशेल मार्श ने सोमवार को स्वीकार किया कि वह क्षेत्ररक्षण के दौरान गली क्षेत्र में खड़े रहने के दौरान काफी नर्वस (घबराहट होना) रहते हैं क्योंकि इस स्थान पर कैमरून ग्रीन ने टीम के लिए शानदार काम किया है। ग्रीन रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं। मार्श ने गली क्षेत्र में शानदार क्षेत्ररक्षण के साथ उनकी कमी को महसूस नहीं होने दिया। उन्होंने यहां तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को मिचेल स्टार्क की गेंद पर भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का हवा में छलांग लगाकर शानदार कैच लपका।

Mitchell Marsh

मिचेस मार्श (साभार-ICC)

मार्श ने दिन के खेल के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि जब से मैं टेस्ट टीम में वापस आया हूं, गली में क्षेत्ररक्षण करते समय मैं सबसे अधिक घबराहट महसूस करता हूं। इस स्थान के लिए ग्रीन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। आप उस स्थान अगर कोई कैच टपका देंगे तो आपकी तुलना ग्रीन से की जायेगी। ’’ मार्श ने कहा, ‘‘ मैं खेल के दौरान किसी भी समय ऐसा कर सकता हूं। ईमानदारी से कहूं तो शायद मुझे डाइव लगाने की जरूरत भी नहीं थी लेकिन मैंने सोचा कि थोड़ा सा समय है तो यह मजेदार होगा।’’

End of Feed