मिस्बाह का खुलासा, बताया क्यों कोई भी कोच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ काम नहीं करना चाहता

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 3, 2024, 03:51 PM IST

Misbah ul Haq, Pakistan Cricket Board: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान व कोच मिस्बाह उल हक ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में अनिश्चितता और उसकी अदूरदर्शिता के कारण विदेशी और यहां तक कि स्थानीय कोच भी देश के क्रिकेट बोर्ड के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में अनिश्चितता और उसकी अदूरदर्शिता के कारण विदेशी और यहां तक कि स्थानीय कोच भी देश के क्रिकेट बोर्ड के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।

Misbah ul Haq

मिस्बाह उल हक (AP File)

मिस्बाह ने 2019 और 2021 के बीच पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता के रूप में भी काम किया है। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि पाकिस्तान क्रिकेट में खिलाड़ियों और कोचों को एक या दो श्रृंखलाओं के आधार पर या बोर्ड के शीर्ष प्रबंधन में बदलाव के कारण बर्खास्त कर दिया गया था।

End of Feed