पूर्व पाकिस्तानी कप्तान व कोच मिस्बाह का खुलासा, रची जा रही है बाबर आजम को कमजोर करने की साजिश

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 11, 2023, 08:29 PM IST

Misbah ul Haq on Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट कभी भी विवादों और सुर्खियों से दूर नहीं रहता है। वहां आए दिन कुछ ना कुछ घटता रहता है और फिर बदलावों की सुनामी भी देखी जाती है। ताजा मामला पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से जुड़ा है। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान व कोच मिस्बाह उल हक ने बाबर आजम को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Pakistan Cricket News: पूर्व कप्तान और कोच मिस्बाह उल हक का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में कुछ लोग मौजूदा कप्तान बाबर आजम की स्थिति को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि इससे टीम के ड्रेसिंग रूम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मिस्बाह ने मंगलवार को लाहौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्रिकेट मेरे खून में है और मैं हर समय क्रिकेट मैच देखता हूं और क्रिकेट के बारे में पढ़ता हूं। और मैं देख रहा हूं कि टीम में बाबर आजम की स्थिति कमजोर हो रही है।’’

misbah ul haq revelation about babar azam

बाबर आजम (AP)

बोर्ड के साथ तीन साल का अनुबंध होने के बावजूद मिसबाह को सितंबर 2021 में पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने मुख्य कोच के रूप में इस्तीफा देने के लिए कहा था। मिस्बाह ने कहा कि बाबर की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखकर कोई भी इसे आसानी से देख सकता है। उन्होंने कहा, "उनसे पूछे जा रहे कुछ सवालों को देखें जो संकेत देते हैं कि एक कप्तान के रूप में उन्हें कमजोर किया जा रहा है और मुझे डर है कि इसका टीम के ड्रेसिंग रूम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।"

End of Feed